नगरीय निकाय चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल, मिले संकेत
रायपुर – छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। पार्टी के भीतर संतुलन बनाने और नई रणनीति तैयार करने के लिए यह फेरबदल किया जा सकता है। इसके तहत हाईकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
प्रदेश में हाल ही में हुए निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठनात्मक बदलाव की मांग उठने लगी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई रणनीति और नेतृत्व के साथ ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजस्थान फार्मूले को अपना सकती है। इस फार्मूले के तहत पार्टी संगठन में संतुलन बनाने के लिए नेतृत्व परिवर्तन किया जाता है। अगर यह फार्मूला लागू होता है, तो पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सिंहदेव को पार्टी के भीतर एक मजबूत और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

