March 9, 2026

अपडेट – 108 एंबुलेंस सेवा कंपनी संचालकों के ठिकानों पर दबिश, 30 करोड़ की गड़बड़ी का मामल

0
Screenshot_2025-02-14-15-33-46-77_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x611

रायपुर – छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के संचालकों ने कर चोरी को स्वीकार करते हुए 30 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। यह जानकारी आयकर विभाग के सूत्रों ने दी है।

आयकर टीम ने रायपुर अवंति विहार, सेक्टर-2 स्थित ग्लोबल टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित कंपनी के कार्यालय के साथ-साथ संचालकों के घरों पर भी छापेमारी की। कंपनी के तीन निदेशकों में से दो जोगेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह मौके पर मिले, जबकि तीसरे निदेशक अमरेंद्र सिंह नहीं पाए गए।

आयकर विभाग के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हेराफेरी करके कर चोरी की है। कंपनी हर साल कर्मचारियों को अपनी अन्य फर्मों में अदला-बदली कर नई नियुक्ति दिखाकर कर देनदारी में गड़बड़ी करती रही है। स्थाई कर्मचारियों की संख्या कम दर्शाई जाती रही, जिससे कंपनी आयकर की धारा 80 टीटीएए के तहत कर चोरी करती रही।

जांच में यह भी पता चला कि कंपनी ने अपनी स्थापना लागत और खर्चों को काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था। यह फर्जी बिलिंग कर देनदारी से बचने के लिए किया जा रहा था। आयकर विभाग ने कंपनी के आईटीआर और अन्य रिकॉर्ड्स में बड़े पैमाने पर खर्च दिखाकर लाभ कम दर्शाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान आयकर टीम ने कंपनी के सभी संदिग्ध लेन-देन से जुड़े बिल्स की बारीकी से जांच की। कंपनी किराए की बिल्डिंग में संचालित होने के बावजूद असामान्य रूप से ऊंचे खर्च दर्शा रही थी। टीम ने अकाउंट्स डिपार्टमेंट से तीन डेस्कटॉप, चार लैपटॉप और कंपनी से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के पांच मोबाइल फोन जब्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed