15 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर – छत्तीसगढ़ के राजिम में आज से राजिम कुंभ कल्प मेला शुरू हो गया है। यह मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आबकारी विभाग ने राजिम और आसपास के इलाकों की देशी और विदेशी शराब की दुकानों को 15 दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, तीन शराब की दुकानें 15 दिनों तक बंद रहेंगी। इनमें राजिम (बाह्य), जिला-गरियाबंद, गोबरा नवापारा, जिला-रायपुर, और मगरलोड, जिला-धमतरी की 6 दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों में देशी और विदेशी शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
राजिम कुंभ मेला एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु और संत भाग लेते हैं। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

