March 11, 2026

चुनाव के दौरान 60 लाख रुपये की डकैती: आर्मी की वर्दी पहनकर बुजुर्ग के घर में घुसे डकैत, लगाए लाल सलाम के नारे

0
Screenshot_2025-02-11-19-44-49-14_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x700

रायपुर – राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान एक सनसनीखेज घटना घटी है, जहां दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की डकैती हुई। डकैत आर्मी की वर्दी पहनकर एक घर में घुसे थे और वहां बुजुर्ग को धमकाकर उसे बंधक बना लिया।

इसके बाद उन्होंने लाल सलाम के नारे लगाए और घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर के अनुपम नगर इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, डकैत कार से पहुंचे थे और जब वे कार से बाहर निकले, तब 4 डकैत CCTV कैमरे में कैद हो गए। इन डकैतों ने 2 महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया।

यह घटना वाकई में चौंकाने वाली और गंभीर है। दिनदहाड़े इस तरह की डकैती ने पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पुलिस ने भी मामले में तेजी से कदम उठाए हैं, डॉग स्कॉड की तैनाती और नाकेबंदी की गई है।

पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर घर पर 60 लाख रुपये नगद रखे थे। इस बीच, चार डकैत मिलिट्री का यूनिफार्म पहनकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया।

डकैतों ने पिस्टल की नोक पर उन्हें डराया और फिर घर में रखे 60 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। डकैतों ने पहले घर में मौजूद दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया, फिर उन्हें बांधकर उनकी निशानदेही पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed