नगर पंचायत चुनाव- भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव और निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी गिरजा शंकर श्रीवास ने किया मतदान,लोगो से वोटिंग करने की अपील
रायपुर / माना – लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुबह से मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है. माना कैम्प में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव और निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी गिरजा शंकर श्रीवास ने मतदान केंद्र में पहुँचकर वोट डाला. और वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र के बाहर दोनों प्रत्याशी आये और उंगली पर लगी स्याही को दिखाया. उन्होंने नगर क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।
भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने किया मतदान : नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान करने जनप्रतिनिधि भी पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. माना नगर के अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने के लिए अपील की.
निर्दलीय प्रत्याशी गिरजा शंकर ने की वोटिंग की अपील : निर्दलीय प्रत्याशी मतदान के बाद माना नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए. इससे नगर की दशा और दिशा तय होती है.
.

