March 11, 2026

माना कैम्प में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

0
IMG_20250211_131048_copy_800x600

रायपुर / माना – लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव – 2025 के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

माना कैम्प में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन केंद्रों को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है, मतदान केंद्रों पर ग्रीन और रेड कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे मतदाताओं को एक विशेष अनुभव मिले.

इसके अलावा, पानी पीने के लिए प्याऊ, छाया की व्यवस्था और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मतदाता सहज महसूस करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed