March 8, 2026

माना कैम्प में निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं भाजपा कांग्रेस का गणित – निकाय और नगर पंचायत चुनाव 2025

0
IMG20250128142643_copy_800x600

रायपुर/ माना – छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है. चुनावी वादों की झड़ी लगने के बाद अब प्रत्याशी प्रचार में और भी ज्यादा जोर देने लगे हैं. रायपुर से लगे माना कैम्प नगर पंचायत चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी रणनीति में बदलाव नजर आ रहा है. नगर में 15 वार्ड हैं, जहां पार्षद पद के लिए निर्दलीय और बागी भाजपा और कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकते हैं.

.

निर्दलीय बिगाड़ सकते है रणनीति

नगर के कुछ वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा व कांग्रेस की इस चुनावी रणनीति पर पानी फेर सकते हैं। इनमें से कुछ ऐसे उमीदवार है जिन्होंने राजनीतिक पाटीर्यों से टिकट तो मांगा पर उन्हे टिकट न मिलने की स्थिति में निदलीर्य प्रत्यार्शी के रूप में चुनावी मैदान में अपनो के विरूद्व ही आमने-सामने हो गए। खैर माना नगर की जनता जागरूक है और अपना नेता चुनने में कोई गड़बढ़ी नहीं करना चाहती। फिलहाल मतदाताओं ने अभी चुप्पी साध रखी है, तो वही उमीदवारों को घर-घर जाना शुरू हो चुका है और प्रचार-प्रसार की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed