March 8, 2026

डमी ईवीएम के जरिए माना कैम्प में आम नागरिकों को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी

0
IMG-20250204-WA0010

रायपुर / माना – नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर माना कैम्प में तहसीलदार पवन कोसमा (रिटर्निंग ऑफिसर) सभी वार्डो में डमी ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) रखी गई है, जिससे आम मतदाता सहित जनप्रतिनिधि को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। CMO मोनेश्वर् शर्मा और उप अभियंता राकेश सोनी ने बताया कि निर्वाचन शाखा के कर्मचारी लगातार नागरिकों को ईवीएम के सही उपयोग और मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं, ताकि चुनाव के दिन मतदाता बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस बार प्रयोग की जा रही ईवीएम अन्य चुनावों में उपयोग होने वाली मशीनों से थोड़ी अलग है। इस मशीन में वोट डालने के बाद पर्ची नहीं निकलती।

एक ईवीएम में अधिकतम 13 उम्मीदवारों और 1 नोटा का विकल्प होता है। डमी ईवीएम के इस प्रदर्शन के जरिए नागरिकों को न केवल मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि ईवीएम में “एंड“ बटन दबाने की आवश्यकता नहीं है। मतदाता को केवल दोनों पदों (अध्यक्ष और पार्षद) के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का बटन दबाना होगा, जिससे मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के लिए ईवीएम से मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने पर हल्की बीप की आवाज आएगी। पार्षद पद के लिए वोट डालने पर लंबी बीप सुनाई देगी, जो मतदान के सफलतापूर्वक पूरा होने का संकेत होगा।यह पहल नागरिकों में मतदान प्रक्रिया की समझ बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के लिए की गई है। निर्वाचन शाखा के अधिकारी लगातार नागरिकों को ईवीएम से मतदान करने का तरीका समझा रहे हैं, ताकि कोई भी मतदाता चुनाव के दिन भ्रमित न हो। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता स्वतंत्र रूप से और बिना किसी झिझक के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed