BJP ने बागियों पर किया एक्शन, 27 नेताओं को पार्टी से निकाला
रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बागी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने 27 नेताओं को अनुशासनहीनता और अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।
निष्कासित नेताओं में नगर पालिका परिषद रतनपुर, नगर पंचायत मल्हार, नगर पालिका निगम बिलासपुर, नगर पालिका बोदरी और नगर पंचायत बिल्हा के नेता शामिल हैं। भाजपा ने इन नेताओं को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने के आरोप में निष्कासित किया है।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने बागी नेताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसके बाद पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी। भाजपा का कहना है कि यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी था। अब देखने लायक होगा कि पार्टी का यह कदम चुनावी नतीजों को कैसे प्रभावित करता है।

