April 25, 2026

नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, बताया पुलिस का मुखबिर

0
naxal_terror

बीजापुर – एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीणों में दहशत बनाए रखने के लिए दो निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दो ग्रामीण को मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों द्वारा मारे जाने वाले ग्रामीण राजू कारम और मुन्ना माडवी का नाम बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गह चेरु में नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाकर बेहरमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गया है। बता दें कि इन दिनों लगातार नक्सलियों के खात्मे और सरेंडर से अन्य माओवादी बौखला गए हैं। ऐसे में गांव में निर्दोष लोगों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर खौफनाक सजा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *