March 6, 2026

2500 गरीब मजदूरों को थाने में बैठाना अत्याचार,भाजपा सरकार अपनी राजनीति करने गरीबों को कर रही परेशान- कांग्रेस

0
congress-rally-arrested-84-780x405

रायपुर – भाजपा सरकार के इशारे पर 2500 गरीब मजदूरों को उनके कमरों से उठा कर थाने में लाकर बैठाया जाना गरीबों पर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। देश के एक राज्य से दूसरे राज्य में रोजी-रोटी कमाने जाना गुनाह नहीं है। हमारे छत्तीसगढ़ के भी हजारों लोग अन्य प्रांतों में रोजगार के लिये जाते है। भारत का संविधान अपने हर नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में बसने और रोजगार करने आने जाने की छूट देता है। भाजपा सरकार अपनी राजनीति करने के लिए गरीबों को निशाना बना रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिन 2500 लोगों को उठा करके थाने लाई थी उनमें से 95 प्रतिशत लोग हिन्दू है। उनके अपने गृह जिलों, गृह राज्यों के आधार कार्ड, मतदाता कार्ड है, सभी भारत के नागरिक है। उनका कसूर केवल इतना है कि वे गरीब है तथा रोजी-रोटी के लिए छत्तीसगढ़ आयें है, उनके साथ सरकार ने अपराधियों जैसे बर्ताव किया। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का नारा देने वाली भाजपा एक राष्ट्र, एक नागरिकता के संवैधानिक प्रावधान का भी सम्मान नहीं कर पा रही है। सरकार अपनी अमानवीय कृत्य के लिए इन गरीबों से सार्वजनिक माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार गिरफ्तार किये लोगों के नाम और मूल पता सार्वजनिक करे। ताकि उनके बारे में प्रदेश की जनता को जानकारी हो सके। देश के नागरिकों को जबरिया पकड़कर रोहिंग्या होने का जो भ्रम चुनाव के पहले फैलाया जा रहा है, उसकी सच्चाई सामने आ सके। एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि देश में 11 सालों से नरेन्द्र मोदी की सरकार है, अमित शाह भारत के गृह मंत्री है, देश में यदि विदेशी घुसपैठिये आ रहे है तो यह केंद्र की मोदी की, अमित शाह की नाकामी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed