March 8, 2026

निकाय चुनाव 2025- मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर प्रत्‍याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द,निगम में ठेकेदारी कर चुके हैं प्रत्‍याशी

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

धमतरी – जिले के नगर निगम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया है। इसको लेकर शिकायत कविंद्र जैन ने की थी और आपत्ति जताई थी।

बता दें कि धमतरी नगर निगम में मतदान से पहले ही कांग्रेस ने हार गई। यहां कांग्रेस को बड़ा तगड़ा झटका लगा है। निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। उनके नामांकन को लेकर कविंद्र जैन ने आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायत सही पाए जाने पर नामांकन रद्द कर दिया गया है।

निगम में ठेकेदारी कर चुके हैं प्रत्‍याशी

कविंद्र जैन ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी का नगर निगम में ठेकेदारी का अनुबंध है। कानून के अनुसार संस्‍था से हित लेने वाला व्‍यक्ति महापौर की दावेदारी नहीं कर सकता है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी निगम में कर चुके हैं ठेकेदारी। निगम में विजय गोलछा का ठेकेदारी का अनुबंध है।

निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद दिया आदेश

धमतरी से कांग्रेस महापौर के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। बीजेपी ने कांग्रेस के प्रत्याशी विजय गोलछा के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस पर जांच के बाद कार्रवाई की। धमतरी निगम में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

बीजेपी ने लगाया था ये बड़ा आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विजय गोलछा नगर निगम के ठेकेदार हैं और लिखे प्रावधान का हवाला देते हुए कहा था कि यदि कोई नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी हैं तो वो महापौर का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं माना जा सकता है। यह आपत्ति भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के निर्वाचन निर्देशक कविंद्र  जैन ने दर्ज कराई थी। यह आपत्ति सही पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed