March 7, 2026

डिप्‍टी CM के निवास पर बैठक, निकाय-पंचायत चुनाव और बजट सत्र को लेकर मंथन

0
Screenshot_2025-01-30-14-02-46-79_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1080x620

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों की आज अर्जेंट बैठक आयोजित की गई। 30 जनवरी की दोपहर को डिप्‍टी सीएम अरुण साव के निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्‍यप भी इस बैठक में शामिल हुए हैं।

बैठक में नगरीय निकाय और त्रि स्‍तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई है। इसी बैठक में आने वाले बजट को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि डिप्‍टी सीएम के हाउस में बुलाई गई अर्जेंट मीटिंग में क्‍या चर्चा हुई।

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया अब खत्‍म हो गई है। अब 31 जनवरी यानी कल तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में कितने कैंडिडेट्स होंगे यह स्थिति भी साफ हो जाएगी। इसी चुनाव को लेकर प्रदेश में जहां बीजेपी अलग-अलग स्‍तर पर बैठकें कर रही है। वहीं कांग्रेस भी अपने स्‍तर पर बैठकें आयोजित कर अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव के निवास पर बैठक खत्म हो गई है। बैठक में डिप्टी सीएम साव के साथ बैठक में तीन मंत्री मौजूद रहे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हुए। मंत्री केदार कश्यप भी बैठक में मौजूद थे। इस दौरान नामांकन स्क्रूटनी के बाद चुनावी व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed