March 8, 2026

बिल्डर को बम से उड़ाने की कोशिश, कार में धमाके से मचा हड़कंप

0
28_01_2025-naidunia_01bhilai_bomb_attack_copy_1280x720

भिलाई – मंगलवार की शाम को एक बिल्डर की कार को बम से उड़ाने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक ने कार के नीचे बम लगाया और वहां से भाग खड़ा हुआ। उसके वहां से जाने के बाद ही कार में ब्लास्ट हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इस धमाके के कारण कार बुरी तरीके स क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि स्मृति नगर चौकी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम छह बजे के करीब की है। कुरुद रोड कोहका स्थित महोबिया बिल्डर्स के आफिस के सामने बिल्डर प्रकाश महोबिया के भांजे व फर्म के पार्टनर संजय बुंदेला की कार खड़ी थी, जिसमें ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है।पास में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चलता है कि शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर कार के पास जाकर कार के नीचे एक बम लगाते दिखा है। जैसे ही वह संदिग्ध वहां से जाता है, ठीक उसके कुछ देर बाद कार में ब्लास्ट हो जाता है। माना जा रहा है कि आरोपित युवक ने टाइमर सेट कर के बम लगाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed