April 26, 2026

नाइजीरियाई कैदी की सेंट्रल जेल में मिली लाश, ड्रग तस्करी केस में हुई थी गिरफ्तारी,रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी

0
raipur_jail-850x500

रायपुर – सेंट्रल जेल की काल कोठरी में विचाराधीन कैदी की लाश मिली है. विचाराधीन कैदी का नाम पैट्रिक यूबी के बाको था. पैट्रिक नाइजीरिया का निवासी था. पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में पैट्रिक यूबी के बाको को साल 2020 में गिरफ्तार किया था. रायपुर पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पैट्रिक यूबी के बाको ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की है. जेल अधिकारियों को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस अब सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है.

अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर 1 बजे जेल से सूचना मिली कि पैट्रिक यूबी के बाको ने अपनी काल कोठरी में आत्महत्या कर ली है. खबर मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर देखा तो पाया कि बाको कोठरी के भीतर बने वेंटिलेशन रॉड से लटका है. रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाइजीरियाई विचाराधीन कैदी पैट्रिक यूबी के बाको सिर्फ अपनी भाषा और अंग्रेजी बोल पाता था. भाषा की मुश्किल के चलते उसकी किसी से कोई बात नहीं हो पाती थी. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही बाकी सारी बातों का खुलासा हो पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *