भव्य रैली के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मानिक ने किया नामांकन दाखिल,पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा भी रहे मौजूद
रायपुर/ माना – नगर पंचायत माना कैम्प के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मानिक ने आज मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, माना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डे,वरिष्ठ नेता के. रोशैया समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आपको बता दे दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा पैदल ही हजारों की संख्या में भव्य रैली निकली गई। नगर के विभिन्न चौराहों पर रैली के स्वागत करने के लिए जनता भी लालायित दिखी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नामांकन रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे जगह-जगह वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। इस मौके पर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया हैं।

