March 8, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,रुक – रुक कर हो रही ब्लास्टिंग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

0
Screenshot_2025-01-25-12-37-53-87_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1600x865

रायपुर – राजधानी में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां तिल्दा के ग्राम बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई। भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में आग की लपटें इतनी तेज हैं कि संजय केमिकल फैक्ट्री का पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया है।

केमिकल की फैक्ट्री होने से यहां आग के कारण दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है। इस कारण कई किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें और काला धुंआ देखा जा सकता है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तिल्दा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गईं हैं। हादसे में आग पर काबू करने की कोशिश दमकल की टीम द्वारा की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गया है। आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed