कई बारों के लाइसेंस निलंबित,दूसरे राज्य की शराब बेच रहे थे
रायपुर – आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न होटल बारों में छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी मात्रा में नॉन ड्यूटी पेड शराब पकड़ी गई।
इसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई होटल बारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई अवैध शराब के व्यापार पर रोक लगाने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है
आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावडे़ और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 5 जनवरी को संयुक्त आबकारी टीम ने शेमरॉक ग्लोबल प्रा.लि. होटल बार की आकस्मिक जांच की और 12.300 बल्क लीटर हरियाणा की नॉन ड्यूटी पेड शराब जब्त की।
इसी प्रकार, 12 जनवरी को मिलानो फूड एंड कंपनी, वीआईपी रोड रायपुर की जांच में 3.300 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड शराब जब्त की गई।
इन दोनों मामलों में अनियमितताएं गंभीर पाई गईं, जिसके बाद कलेक्टर (आबकारी) ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत इन दोनों होटल बारों के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। यह आदेश 24 जनवरी को जारी किया गया है। इस आदेश के तहत, 25 से 31 जनवरी 2025 तक इन होटल बारों को सील किया जाएगा।

