March 7, 2026

स्कूल के बच्चों ने छेरछेरा में इकठ्ठा किया था धान, शिक्षक बेचकर पी गया शराब,नशे में धुत होकर परिसर में दिखा सोया हुआ

0
Screenshot_2025-01-22-20-01-20-53_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1024x601

कांकेर– जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र से एक और शिक्षक की अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सरकारी स्कूल का शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में सोया हुआ दिखा। यह घटना राज्य के शिक्षा विभाग की प्रतिष्ठा को फिर से सवालों के घेरे में डालती है।

बता दें कि हाल के समय में छत्तीसगढ़ में कई शिक्षक अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें से कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस शिक्षक ने शराब खरीदने के लिए बेहद घटिया तरीका अपनाया। छेरछेरा पर्व के दौरान, स्कूल के बच्चों ने गांववासियों से धान इकट्ठा किया था और यह धान स्कूल परिसर में सुरक्षित रखा गया था।

लेकिन शिक्षक ने उस धान को बेचकर शराब खरीद ली और फिर नशे की हालत में स्कूल में ही पड़ा रहा। इस तरह के मामलों से न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed