March 7, 2026

ऑपरेशन जारी – दो और वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद, तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

0
IMG-20250122-WA0005

गरियाबंद – जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

इसी बीच सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक AK47 ऑटोमैटिक राइफल भी पकड़ी है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी निखिल राखेचा कर रहे हैं।

यह ऑपरेशन गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा सबसे लंबा ऑपरेशन है। तीन दिन से कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी के जंगल में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

सुरक्षा बलों के अनुसार, 1 करोड़ के इनामी नक्सली CCM सदस्य बालकृष्ण 25 अन्य नक्सलियों के साथ छिपे हुए हैं। अब तक 27 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पहले बुधवार सुबह 14 नक्सलियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया गया था, जिनमें 6 महिलाएं और 8 पुरुष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed