April 25, 2026

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम से बनेगा पत्रकार भवन,परिजनों को देंगे 10 लाख की आर्थिक मदद -मुख्यमंत्री साय

0
16_04_2024-cm_sai_in_mahasamund

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम से अब प्रदेश में पत्रकार भवन का निर्माण किया जाएगा। पत्रकार के परिवार को सरकार 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देगी। उक्‍त घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। वे बलरामपुर जिले के दौर पर जा रहे थे। रवाना होने से पहले उन्‍होंने मीडिया से चर्चा कर यह बात कही।

वहीं उन्‍होंने प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्‍म करने वाले कांग्रेस के आरोप पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है। कोर्ट के आदेशानुसार ही आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *