March 7, 2026

पत्रकार हत्याकांड के मास्टरमाइंड के सभी ठेके निरस्त,ठेकेदारी कार्य के लाइसेंस भी रद्द

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन ने मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के खिलाफ आज एक और कड़ा कदम उठाते हुए जहां उसको आबंटित हुए सारे ठेके निरस्त कर दिए वहीं दूसरी ओर उसके ठेकेदारी कार्य के लाइसेंस को रद्द कर दिया जिसके चलते अब वह किसी भी प्रकार के शासकीय कार्यों को करने के लिए अक्षम रहेगा।
बताया जाता है कि आरोपी सुरेश चंद्राकर की कंपनी को क्लास वन का ठेकेदारी का पंजीयन मिला हुआ था

जिसके चलते वह राज्य शासन के साथ – साथ केंद्रीय शासन के ठेको को लेने का भी पात्र था। उल्लेखनीय है कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की 1 जनवरी को निर्मम हत्या कर दी गई थी और इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें सुरेश चंद्राकर प्रमुख आरोपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed