March 11, 2026

सरकार ने भी आईपीएस जीपी सिंह को किया बहाल,आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे थे

0
gp-singh-in-raipur-court

रायपुर – केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भी एडीजी जीपी सिंह को बहाल कर दिया है। गुरुवार को गृह विभाग की ओर से उन्हें फिर से सेवा में लेने का आदेश जारी किया गया। जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनकी खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब उन्हें बहाल करने के बाद वे डीजी के पद की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं।

इससे पहले 12 दिसंबर 2024 को केंद्र सरकार ने उन्हें बहाल करने का आदेश जारी किया था, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के फैसले के आधार पर जारी किया था। गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को उनके निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिन से उनके पद पर बहाल कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed