April 24, 2026

नक्‍सली मुठभेड़: पामेड़ इलाके में माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे जवान

0
vector-illustration-breaking-news-live-banner-glowing-world-map-business-interface-background-cool-178140832

बीजापुर – जिले में नक्‍सलियों और पुलिस के बीच बीती रात से मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग चल रही है। नक्‍सलियों को पुलिस जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इस दौरान नक्सलियों की ओर से हैवी फायरिंग हो रही है। वहीं नक्सलियों की फायरिंग का जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हालांकि अभी तक नक्‍सलियों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। यह मुठभेड़ बीजापुर के पामेड़ थाना इलाके में चल रही है।

दरसअल रात के अंधेरे में भी जवान जवाब दे रहे हैं। लगातार फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। पुलिस फोर्स की जवाबी कार्रवाई के बाद उल्टे पैर भागे नक्सली। UBGL से गोले दागते जवान दिखाई दे रहे हैं। गुरूवार को हुई गोलीबारी में 2 जवान घायल हुए। नक्सलियों ने सुरक्षा कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जवाबी कार्रवाई में जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का कैंप में ही इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed