April 25, 2026

निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी: आयुक्‍त ने परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

0
12-4

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण एवं परिसीमन के संबंध में आज सामान्य प्रशासन विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव स्तरीय बैठक ली। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग सचिव अंबलगन पी. तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सचिव बसवराजू एस. मौजूद थे।

बैठक में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन से संबंधित शासन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने परिसीमन, आरक्षण की कार्यवाही विधि अनुसार समय पर संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विभागीय सचिवों ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से अपेक्षित सभी कार्यवाही समय-सीमा में संपन्न कराई जाएगी। इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, उप सचिव द्वय डॉ. नेहा कपूर, आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *