March 7, 2026

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: रानू साहू, सौम्या चौरसिया सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड

0
col

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम मामले में के आरोपियों की न्यायिक रिमांड 11 दिन और बढ़ाकर जेल भेज दिया गया है।

EOW ने वसूली करने वाले जायसवाल भाइयों और पांच अन्य से पूछताछ के बाद आज विशेष कोर्ट में पेश किया था। निलंबित अफसरों रानू साहू ,सौम्या चौरसिया जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुईं। वहीं समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य सभी कोर्ट में पेश किए गए । सुनवाई के बाद कोर्ट ने 12 जुलाई तक जेल भेज दिया।

बता दें कि, ईओडब्लू ने 18 जून को इस मामले से जुड़े 5 अन्य लोग मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर आरोप है कि, ये पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के लिए रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर कोल लेवी का काम करते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed