June 14, 2026

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब CBI ने किया गिरफ्तार, मिली कोर्ट से इजाजत

0
arvind-kejriwal-1619167308

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज जहां ED की तरफ से गिरफ्तारी के खिलाफ मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है तो वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद CBI ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामले की सुनवाई जस्टिस अमिताभ रावत कर रहे थे।

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 20 जुलाई 2022 को सीएम केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसे लेकर CBI ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आज मामले की सुनवाई के दौरान, केजरीवाल के वकील ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि CBI ने कोर्ट के सामने याचिका दायर की है और उनसे पूछताछ करने का आदेश मिला है।

केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि जिस तरह से यह किया गया है वह गंभीर चिंता का विषय है। उन्हें डॉक्यूमेंट्स जुटाने की इजाजत दी जाए और इस सुनवाई को कल के लिए टाल दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed