April 27, 2026

CG NEWS : सेक्स स्कैंडल कांड के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, चार आरोपी अभी भी फरार

0
WhatsApp-Image-2024-05-21-at-7.21.08-PM

बलौदाबाजार। CG NEWS : प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने सेक्स स्कैंडल कांड के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने शिरीष पांडे के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए ये फैसला सुनाया है. आरोपी शिरीष ने चार मामलों में गिरफ्तार होने से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर किया था.

विवेचना के अपूर्ण होने और घटना के बाद से लगातार फरार होने के कारण शिरीष पांडे की अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है. मामले में 2 पुलिस कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा था.

बता दें चार आरोपी महान मिश्रा, दुर्गा टंडन, रवीना टंडन और प्रत्यूष मरैया की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. वही मुख्य आरोपी शिरीष पांडे, पुष्पमाला फेकर, हीराकाली बंजारे और आशीष शुक्ला फरार चल रहे है. जमानत अर्जी खारिज होने के बाद फरार आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *