April 26, 2026

CG BREAKING : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सीएम बघेल की भाभी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे भाजपा में शामिल

0
WhatsApp-Image-2024-04-15-at-3.32.16-PM-860x484

।  CG BREAKING : कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

 CG BREAKING : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सीएम बघेल की भाभी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे भाजपा में शामिल

दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में थे। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेध होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।

सीमा बघेल के अलावे घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं। आपको बता दें कि घनाराम साहू पुराने कांग्रेसी नेता है, वो जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। इन दोनों के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *