March 7, 2026

CAF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात 

0
शव2-740x500

जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कृष्ण कुमार साहू 6वीं बटालियन (सीएएफ) के जवान थे। यह घटना आज गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है।

जवान बीते एक साल से सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में था। वह सीईओ बंगले में रहता था। मौके पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची हुई है। अभी तक शव को पीएम के लिए नहीं भेजा गया है। दुर्ग से फॉरेंसिक की टीम आने के बाद पीएम के लिए भेजा जाएगा।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा जवान के मोबाइल फोन की डिटेल्स निकाली जा रही है। यह जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला है। परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed