April 26, 2026

दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़,कई माओवादी घायल

0
MNAXALI

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्‍सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बस्तर फाइटर्स, डीआरजी, सीआरपीएफ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के जवानों की संयुक्‍त टीम बुधवार को गंगालूर क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान गंगालूर क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *