April 27, 2026

सस्पेंस खत्म: सोनिया गांधी कल राज्यसभा के लिए भरेंगी नामांकन, छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी

0
SONIYA-950x500

कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी फिर से एक बार राज्यसभा में नजर आएंगी। सोनिया गांधी एक बार फिर से राज्यसभा जाएंगी. इसबार वो राजस्थान कोटे से राज्यसभा जाने वाली हैं.

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी कल यानी 14 फरवरी को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। नामाकंन दाखिल करते समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रहेंगी. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं, जिसकी कल यानी बुधवार को छुट्टी घोषित की गई है और राहुल गांधी कल ही दिल्ली भी पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि वो सोनिया गांधी के नामांकन में दाखिल होने के लिए ही एक दिन की छुट्टी पर दिल्ली आ रहे हैं।

देर शाम राहुल गांधी भी अचानक चार्टर प्लेन से दिल्ली निकल गए

चर्चाओं के बीच देर शाम राहुल गांधी भी अचानक चार्टर प्लेन से दिल्ली निकल गए, उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। दोनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि राहुल किसान आंदोलन के बीच दिल्ली जा रहे हैं। वे किसान नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होंगे
राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *