March 10, 2026

 हरदा ब्लास्ट हादसे में 12 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल, पर PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

0
WhatsApp-Image-2024-02-06-at-4.49.02-PM

Harda Factory Blast : मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 12 लोग की जान चली गई है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है. इसके अलावा पीएम मोदी ने घायलों को भी मुआवजे की घोषणा की है।

पीएम ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूँ। उन सभी के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। रु. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को एक लाख रुपये दिये जायेंगे. 50,000: पीएम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed