May 2, 2026

पुलिस पार्टी ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त,भारी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद

0
pjimage-21-2

नारायणपुर – अबूझमाड़ ओरछा कदेर के जंगल में पुलिस पार्टी ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान भी शहीद हो गया। मौके से भारी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। 
जानकारी के मुताबिक अबूझमाड़ ओरछा कदेर के जंगल के पास पहुंचते ही नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भागने में कामयाब रहे। इस दौरान जवानों ने नक्सली कैंपों को ध्वस्त कर दिया। मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *