April 25, 2026

छत्तीसगढ़ 10वीं व 12वीं की रिजल्ट जारी, दसवीं में राहुल यादव और बारहवीं में विधि भोसले ने मारी बाजी

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए है

breaking-news (1)

रायपुरः छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए है। राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने बोर्ड अधिकारियों की मौजूदगी में रिजस्ट जारी किए। जारी रिजल्ट के अनुसार 10वी बोर्ड में 75.25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलाता हासिल की है जबकि 12 वीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। परिणाम बोर्ड क वेबसाईट पर देखी जा सकती है।

रायगढ़ की विधि भोसले ने 491 अंको के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है जबकि दसवी में राहुल यादव ने 593 नंबर के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है।

गौरतलब हो कि माध्यमिक शिक्षामंडल की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 3 लाख 27 हजार विद्यार्थी और 12 वीं में 3 लाख 28 हजार विद्यार्थी ने 12वीं की परीक्षा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *