April 26, 2026

दिल्ली के साकेत कोर्ट में गवाही देने आई महिला को वकील का ड्रेस पहने पति ने मारी गोली

0

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई है। घटना में एक महिला घायल हो गई है

court

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई है। घटना में एक महिला घायल हो गई है। गोलियों की आवाज सुन मौके पर पुलिस के जवान पहुंच गए। बताया गया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आये थे। हमलवारों ने महिला को पहचानते ही चार गोली मारी। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार कराने के लिए ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *