March 12, 2026

बस्तर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CRPF के कार्यक्रम में होंगे शामिल

0

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है।

amit-shah-600x405

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर बैठक लेंगे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपना 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मना रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed