March 11, 2026

बजट सत्र में लाया जाएगा छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून

0

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है और बजट सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने प्रस्ताव लाया जाएगा।

WhatsApp-Image-2023-02-11-at-10.58.19-AM-768x492-1

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है और बजट सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने प्रस्ताव लाया जाएगा।

राजधानी रायपुर में आयोजित फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन्स के नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस सीएम भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर पीटीआई के तत्वाधान में प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि योजना संचालित है। इस योजना में पत्रकारों को दी जानी वाली राशि को बढ़ाकर हमने दो गुना कर दिया है। राज्य में नए अधिमान्यता नियमों के अंतर्गत मीडिया संस्थानों में अधिमान्यता कोटा भी दोगुना कर दिया गया है।

सीएम ने कहा कि अब राज्य स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक अधिमान्यता दी जा रही है। पत्रकारों को गंभीर बीमारी के इलाज आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed