March 12, 2026

प्रदेश में अब तक 101 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा -110 लाख मीट्रिक टन धान प्रदेश में समर्थन मूल्य के साथ खरीदा जाएगा

0

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में अब तक 101 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है और हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 110 लाख मीट्रिक टन धान प्रदेश में समर्थन मूल्य के साथ खरीदा जाएगा

Screenshot_2023-01-18-16-12-30-35_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में अब तक 101 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है और हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 110 लाख मीट्रिक टन धान प्रदेश में समर्थन मूल्य के साथ खरीदा जाएगा।

उपलब्धि गिनाते हुए कहा की और कोरोना काल में पूरे देश में बड़े-बड़े उद्योग बंद होने की कगार पर आ गई ,लेकिन छत्तीसगढ़ में न तो किसानों की धान खरीदी रुकी और न ही किसानों को पैसा मिलने में कोई दिक्कत हुआ।

खाद मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में 4 साल कांग्रेस सरकार ने पूर्ण कर लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल धान खरीदी में रिकॉर्ड तोड़ा है प्रदेश में अब तक 101 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो गई है।

प्रदेश के किसानों के खाते में अब तक प्रदेश सरकार में 21 हजार करोड़ की मोटी राशि ट्रांसफर कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए धान खरीदा का आंकड़ा देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 60 लाख मैट्रिक टन धान से अधिक धान नहीं खरीदा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed