March 8, 2026

महिला नक्सली सहित 4 गिरफ्तार, मोतियाबिंद का आपरेशन कराने पहुंचे थे अस्पताल, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

0

महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

naxali (2)

धमतरी। महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला नक्सली धमतरी में मोतियाबिंद का आपरेशन कराने पहुंची थी। तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। यह घटना गुरुवार रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला नक्सली करुणा सी गुरुवार को अपने आंख की मोतियाबिंद का आपरेशन कराने के लिए तीन अन्य महिला- पुरुषों के साथ रत्नाबांधा रोड एक निजी अस्पताल में आई थी। तभी इसकी भनक धमतरी पुलिस को लगी और साइबर टीम ने अस्पताल में दबिश दी। पुलिस अधिकारी व जवानों की टीम ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार किया है। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम आईजी के आने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी। वहीं पता चला है कि महिला नक्सली ओडिशा के सबसे बड़े नक्सली की पत्नी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed