April 25, 2026

रायपुर पुलिस ने अवैध वसूली करते 4 फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

0

नवा राजधानी स्थित एनआरडीए के सहायक प्रबंधक को पुराने मामले छापने का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हुए 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किए गए हैं।

पत्रकार

रायपुर। नवा राजधानी स्थित एनआरडीए के सहायक प्रबंधक को पुराने मामले छापने का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हुए 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार किए गए हैं। तहसीलदार स्तर के अधिकारी बेंजामिन सिक्का से सवा 2 लाख रुपए की अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।

सभी फर्जी पत्रकार रायपुर और महासमुंद के रहने वाले हैं। इनके नाम सेवकराम दीवान, सुनील यादव, हामिद कादरी समेत आर बी वर्मा बताए गए हैं।राखी थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *