April 25, 2026

पोषण जागरूकता के लिए रायपुर में निकाली गई विशाल साइकिल रैली

0

राजधानी के तेलीबांधा तालाब से सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का सन्देश देते हुए विशाल साइकिल रैली निकाली गई

saikil-raily

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा तालाब से सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का सन्देश देते हुए विशाल साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर पोषण जागरुकता रथ को मंत्री अनिला भेडिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और उपस्थित सभी को पोषण शपथ दिलाई।

इस दौरान लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर साइकिल रैली पुनः मरीन ड्राईव में समाप्त हुई। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा@UNICEFIndiaके सहयोग से संपन्न हुआ।

जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के लिए जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसमें पोषण विविधता के महत्व को जन-जन तक संचार के माध्यम से पहुँचाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *