March 10, 2026

CG बोर्ड की पूरक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से कर सकते है डाउनलोड, 4 जुलाई से परीक्षा आयोजित

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की पूरक(सप्लीमेंट्री) परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

cgbsc

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की पूरक(सप्लीमेंट्री) परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.cgbse.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।पूरक परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू हो रही हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा चार जुलाई से 12 जुलाई तक कराई जाएंगी। वहीं 12वीं की परीक्षा चार जुलाई से 16 जुलाई तक चलनी है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की एक ही पाली में होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय तय किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा 2-3 मार्च से शुरू हुई थीं। यह परीक्षा 23 मार्च तक चली। बोर्ड ने 14 मई को इसके परिणाम जारी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed