March 11, 2026

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

0

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

suicide-1-600x405

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी निवासी वंदिता उपाध्याय (25) राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह वहीं लकड़ी टाल, रायपुर नाका में एक पीजी में रह रही थी। वंदिता के कमरे का दरवाजा रात से ही बंद था। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, पर जब गुरुवार को वह सुबह काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर वंदिता पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed