April 27, 2026

CM भूपेश बघेल ने पाटन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया उद्घाटन

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का उद्घाटन किया।

WhatsApp-Image-2022-06-08-at-4.24.41-PM-780x405

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का उद्घाटन किया। सीएम बघेल ने पाटन में पहले प्री प्राइमरी कक्षा संचालन का शुभारंभ किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा चंद्रकला ने गुलाब देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।

सीएम भूपेश बघेल से कक्षा आठवीं की छात्रा विनाक्षी सिंह ने जानना चाहा कि “स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करने के पीछे उनका लक्ष्य क्या था?” मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद के बारे में बच्चों से पूछा। फिर बच्चों को स्वामी आत्मानंद की प्रतिभा और कार्यों के बारे में बताया।

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन के परिसर में अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी माध्यम स्कूल भी संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में यहां इंग्लिश मीडियम में कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक 494 विद्यार्थी और हिंदी माध्यम में कक्षा नवमीं से बारहवीं 349 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब यहां शैक्षणिक सत्र 2022-23 से इंग्लिश मीडियम में प्री प्राइमरी की कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं। दुर्ग जिले का यह पहला स्वामी आत्मानंद स्कूल होगा, जहां प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। KG-1 और KG-2 के लिए 20-20 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *