March 10, 2026

लग्जरी कार से गांजा तस्करी करते हुआ था फरार, पुलिस ने रीवा से किया गिरफ्तार…

0

जीपीएम पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पकड़ लिया है। गौरेला थाना क्षेत्र से फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के रीवा स्थित उसके घर से पकड़ा गया है।

aaropit-768x480

जीपीएम पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पकड़ लिया है। गौरेला थाना क्षेत्र से फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के रीवा स्थित उसके घर से पकड़ा गया है।

मामला गौरेला थाना का है। बीते दिनों कबीर चबूतरा बेरियर में तैनात कर्मचारियों के द्वारा थाना प्रभारी गौरेला को सूचना दी गई कि एक होंडा सिटी क्स्03-ब्।।2590 चेकिंग के दौरान छोड़कर जंगल तरफ भाग गए। गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें 29 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसके बाद पेंड्रा थाना बंडा में पकड़े गए आरोपी प्रिंस रजक के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार छोड़कर अपने साथियों को पायलट गाड़ी स्कॉर्पियो एमपी 17 सीए 8500 में लेकर निलेश अग्निहोत्री मौके से लेकर भाग गया था।

जीपीएम पुलिस की टीम जांच में जुटी थी। इसी तारतम्य में रीवा से निलेश अग्निहोत्री उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय प्रमोद अग्निहोत्री उम्र 31 वर्ष को पायलट गाड़ी स्कॉर्पियो एमपी 17 सीए 8500 के साथ गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके साथ ही स्कार्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed