March 10, 2026

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में जिला न्यायालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने समेत की कई बड़ी घोषणाएं

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को बीजापुर में कई घोषणाएं की।

baghel

बीजापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को बीजापुर में कई घोषणाएं की। उन्होंने पत्रकारवार्ता में बीजापुर के लिए कई घोषणा की है।बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की पहल की जाएगी। मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है। कईका में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र और बीजापुर कन्या माध्यमिक शाला और माध्यमिक शाला उन्नार का हाई स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। हाई स्कूल चेरपल्ली को हायर सेकेंडरी और भोपालपटनम और नेमेड में मिनी स्टेडियम के साथ आईटीआई बीजापुर से तुमनार तक 4 किमी सड़क का उन्नयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed