March 10, 2026

डायग्नोस्टिक सेंटर के सुपरवाइजर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज, लाखों रूपए की हेराफेरी का लगा आरोप

0

राजधानी के शांति नगर स्थित माइक्रोपैथ डायग्नोस्टिक सेंटर के सुपरवाइजर के खिलाफ लाखों रूपए की हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया हैं।

amanat-600x405

रायपुर। राजधानी के शांति नगर स्थित माइक्रोपैथ डायग्नोस्टिक सेंटर के सुपरवाइजर के खिलाफ लाखों रूपए की हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया हैं। सुपरवाइजर सुरेंद्र निराला पर 4 लाख 83 हजार रुपए की हेराफेरी करने का आरोप है।साल 2019 से मार्च 2022 तक कलेक्शन का पैसा अकाउंटेंड के पास जमा न कराकर हेराफेरी करने की बात सामने आयी है। पैथलेब सेंटर के मैनेजर डा. विजय खुराना ने शिकायत दर्ज कराई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्जकर आरोपी सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार कर लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed