April 25, 2026

अक्ति पर्व पर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और जैविक दूध उत्पादन के लिए डेयरी का सीएम ने किया लोकार्पण

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अक्ति पर्व पर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और जैविक दूध उत्पादन के लिए डेयरी का लोकार्पण किया।

IMG-20220503-WA0013

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अक्ति पर्व पर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और जैविक दूध उत्पादन के लिए डेयरी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डॉपलर वेदर राडर की स्थापना के लिए भी शिलान्यास किया।अक्ती पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया. यहाँ परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा. इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की क्रिया को सम्पन्न किया गया. इस अन्न दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *