April 24, 2026

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री टेकाम ने दिया बड़ा बयान, इस दिन जारी होगा परिणाम

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

STUDENTS

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। 15 मई तक 10वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।बता दें कि इसकी जानकरी शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी है।दरअसल, बालोद जिले के निपानी गांव में स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि 15 मई तक 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो जाएंगे। 10 के परिणाम आने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *